नीतीश से इस्तीफे की मांग पर बोले उपेंद्र,ध्यान देने की जरूरत नहीं

पटना : नीतीश से इस्तीफे- कुढ़नी उपचुनाव में जेडीयू प्रत्याशी की हार के बाद से बयानबाजी का दौर जारी है.

महागठबंधन के कई दलों के नेताओं ने जो सवाल उठाए हैं वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को असहज स्थिति में डाल सकता है.

कुढ़नी के पूर्व विधायक और राजद नेता अनिल सहनी ने तो सीधे-सीधे नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर दी है.

इतना ही नहीं नीतीश कुमार को अति पिछड़ा विरोधी बताते हुए अनिल सहनी ने कहा कि अब वक्त

आ गया है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाए.

upendra kushwaha1 1 22Scope News

अनिल सहनी के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने दिया ये जवाब

राजद नेता अनिल सहनी के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर जेडीयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा

ने कहा कि इसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि गठबंधन में पार्टियों के बीच बातचीत होती है,

इसलिए किसी नेता के व्यक्तिगत बयान को तवज्जो देने की जरूरत नहीं है.

गठबंधन के भविष्य को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कहीं कोई समस्या नहीं है.

नीतीश से इस्तीफे: समीक्षा बैठक में होगी उम्मीदवार को लेकर चर्चा

कुढ़नी उपचुनाव में हार के सवाल पर जेडीयू नेता ने कहा कि इसकी समीक्षा होगी. उन्होंने कहा कि

समीक्षा के बाद ही सभी पक्ष सामने आ पाएगा. उम्मीदवार को लेकर उठ रहे सवाल के बारे

में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि समीक्षा बैठक में इसपर भी चर्चा होगी.

पार्टी की हार को अप्रत्याशित बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को ये समझने का मौका मिलेगा कि कहां कमी रह गई.

2024 में 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवारों की होगी जीत

उपेंद्र कुशवाहा ने 2024 में राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन के उम्मीद्वारों

के जीतने का भी भरोसा जताया. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान

आवाम मोर्चा ने हार के बाद कोऑर्डिनेशन कमेटी के गठन की मांग की थी.

हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा भी महागठबंधन का हिस्सा है.

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img