उपचुनावों का संदेश, नीतीश फिर से लें जनादेश- बीजेपी

पूरे बिहार में राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल- विजय सिन्हा

पटना : उपचुनावों का संदेश- बिहार के कुढ़नी उपचुनाव में मिली जीत के बाद बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पर हमले तेज कर दिये हैं. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग

दोहराते हुए नया जनादेश हासिल करने की भी चुनौती दी है. हाल ही में बिहार के तीन विधानसभा सीटों पर

हुए उपचुनावों के नतीजों का जिक्र करते हुए विजय सिन्हा ने इसे महागठबंधन के खिलाफ जनादेश बताया.

इन उपचुनावों में बीजेपी को दो सीटें मिली और एक सीट राजद के खाते में गयी. ये तीनों चुनाव गोपालगंज,

मोकामा और कुढ़नी विधानसभा सीटों पर हुआ. कुढ़नी में भाजपा को मिली जीत के बाद नेताओं का जोश बढ़ा हुआ है.

vijay sinha1 2 22Scope News

उपचुनावों का संदेश: महागठबंधन पर जनता की नहीं लगी मुहर

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम नीतीश पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा

कि बिहार के तीन उपचुनाव में जो जनता का जनादेश आया और सरकार के द्वारा जो गठबंधन बदला गया,

इस गठबंधन पर जनता की मुहर नहीं लगी. जनता का जनादेश साफ है कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

और सरकार पर विश्वास नहीं है. सीएम नीतीश को इस्तीफा देना चाहिए और नया जनादेश प्राप्त करें.

सात गठबंधन की जो आपकी ताकत है जो नीति, विचारधारा है उसपर नया जानादेश बनाकर सरकार बनायें.

उससे प्रशासनिक अराजकता भी रूकेगी, राजनीतिक अनिश्चितता का जो माहौल है वो समाप्त हो जायेगी.

आज पूरे बिहार में राजनीतिक अनिश्चितता का जो माहौल है उसके लिए सीएम नीतीश कुमार जिम्मेवार हैं.

जनता के परिणाम को स्वीकार करें सीएम नीतीश- विजय सिन्हा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर थोड़ी सी

भी नैतिकता बची है तो जनता के परिणाम को स्वीकार करें. लोगों को लग रहा है की यही सीएम रहेंगे

या अपने उत्तराधिकारी को बनाएंगे. या कोई और नया खेल होगा. राजनीतिक अस्थिरता से बिहार को मुक्त करिए.

विजय सिन्हा ने तेजस्वी को दिलाई चोर दरवाजा वाले बयान की याद

उन्होंने कहा कि पहले तेजस्वी यादव ही जोर जोर से कहते थे चोर दरवाजा से सरकार आई है. अब क्या हुआ?

कहां गई आपकी नैतिकता? चोर दरवाजे से आप कैसे सरकार में प्रवेश कर गए. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों इस्तीफा दें. जनता के बीच जाकर नया जनादेश प्राप्त करें.

जब जनता जनादेश देगी तब सरकार बनाएं. जनता ने 2024 और 25 के लिए संदेश दे दिया है.

कुर्सी छोड़ गद्दी छोड़ जनता ने फैसला सुना दिया है.

उपचुनावों का संदेश: राज्यपाल फागू चौहान से विजय सिन्हा करेंगे मुलाकात

बता दें आने वाले 13 दिसंबर से बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होना है. उम्मीद है कि

अध्यक्ष पूरी निरपेक्षता के साथ नेता प्रतिपक्ष की आवाज को सुनेंगे. 10 दिसंबर को दोपहर 3 बजे

के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के साथ एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे.

जिसमें बिहार के कई मुद्दों को लेकर बातचीत होगी.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img