Advertisment

करम नाच के दौरान छेड़खानी के आरोप को लेकर दो पक्षों में मारपीट

बेरमो (बोकारो) : बेरमो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहवा कनारी बस्ती में करमा पर्व पर नृत्य कर रही महिलाओं का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. घटना में कई लोग घायल हो गए. दोनों पक्षों ने चंद्रपुरा थाना में लिखित आवेदन दिया है.

दिए गए आवेदन के अनुसार जगदीश महतो, मुकेश कुमार महतो, शक्ति कुमार महतो का कहना है कि करमा के अवसर पर हम लोग नृत्य देखने गए थे. जहां गोपाल रविदास, गोविंद रविदास एवं गोपीचंद रविदास के द्वारा हम लोगों को गाली-गलौज करने लगा और मोबाइल छीन कर पटक दिया. हम लोगों ने उप मुखिया को बुलाकर घटना की जानकारी दे रहे थे, इतने में उक्त लोग धारदार हथियार के साथ आए और हमारे गांव के महिलाओं के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे.

दूसरी ओर रेहवा कनारी के निवासी गोविंद राम, पुष्पा कुमारी एवं रूपा देवी का कहना है कि हमलोग करमा पर्व पर नाच गान कर रहे थे, तभी रात्रि लगभग 12 बजे लालचंद महतो, जगदीश महतो, शक्ति महतो एवं गणेश महतो आकर महिलाओं की वीडियो बनाने लगा. मना करने पर वापस धारदार हथियार, लाठी, फरसा से हमला कर दिया. इस पूरे मामले पर चंद्रपुरा थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है. पुलिस जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

Bihar Jeevika Women Success Story: सुई-धागे से करोड़ों का कारोबार, जानिए...

Bihar Jeevika Women Success Story: बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली हज़ारों महिलाओं के लिए सिलाई और कढ़ाई का काम अब सिर्फ़ पारंपरिक हुनर...

Jharkhand Fake Degree Row: 33 महिला पर्यवेक्षक भर्ती विवाद पर बड़ा...

Jharkhand Fake Degree Row: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नियुक्तियों को लेकर चल रहे सवालों के बीच, कथित फर्जी डिग्रियों के मामले ने राजनीतिक...

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...