तीन धर्मों के संगम स्थल जहां मन्नतें होती है पूरी

चतरा : पहाड़ियों और जंगलों के बीच गूंजती घंटियों-नगाड़ों की ध्वनि और मंत्रोचार अलौकिकता की अनुभूति कराती है। झारखंड के चतरा ज़िले में प्रकृति की अनुपम छटा के बीच मां भद्रकाली का ऐतिहासिक मंदिर स्थित है। शक्तिपीठ मां भद्रकाली तीन धर्मों की संगम स्थल के नाम से पूरी दुनिया में विख्यात है। यहां लोग दूर-दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है की माता के दर्शन मात्र से यहां आनेवाले श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं।

यहां सालोभर बड़ी संख्या में जैन, बौद्ध और सनातन धर्म के अनुयायी आते हैं और ध्यान मग्न हो जाते हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक यहां जिसने भी मन से अपनी संकटों को अपनी विपदाओं को मां के पास रखा  उनकी सारी मनोकामनाएं मां भद्रकाली ने पूरी की है। यही वजह है कि यहां 24 घंटे भक्तों की तादाद देखने को मिल जाती है।

सनातन धर्मावलंबियों के लिए यह पावन भूमि मां भद्रकाली के साथ-साथ सहस्र शिवलिंग महादेव के सिद्ध पीठ के रूप में आस्था का केंद्र है। यहां सहस्त्र शिवलिंग है, एक बड़े शिवलिंग में 1008 छोटे-छोटे शिवलिंग स्थापित हैं। यहां जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है।

जैन और बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए भी ये पावन भूमि है। जैन धर्म के 10वें तीर्थंकर शीतलनाथ की यह जन्मभूमि है। यहां उनके पैरों के निशान भी मिले हैं जो इसे जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण तीर्थ बनाते हैं। भगवान बुद्ध की तपोभूमि के रूप में भी इस जगह का उल्लेख है। ज्ञान की खोज में निकलने के बाद भगवान बुद्ध भी यहां आए थे, और तप में लीन हो गए थे। इसलिए बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए भी ये जगह उतना ही पावन है। यहां पर बौद्ध स्तूप भी है जिसमें भगवान बुद्ध की छोटी-छोटी 1008 प्रतिमाएं विराजमान हैं।

Saffrn

Trending News

पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25...

गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व...

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img