Jadugora: हाथी का संस्कार – पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के
भाटिन गांव में बीते तीन दिनों से झुंड से बिछड़े नर हाथी की
11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गयी.
हाथी की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा.
ग्रामीण इस दौरान मायूस नजर आए और पारंपरिक विधि- विधान से गजराज के शरीर पर श्रद्धा- सुमन अर्पित की. लोगों ने हाथी की पूजा की और उसके चरण पखाड़े.

हाथी का संस्कार – वन और बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक हाथी की जान

वन विभाग और बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बार फिर
एक हाथी की जान ले ली. हाईवोल्टेज तार की चपेट में
आने के कारण पूर्वी सिंहभूम में एक हाथी की मौत हो गई.
घटना जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भाटिन गांव की है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग को हाथी के आने की सूचना मिलने के बाद भी कोई इंतजाम नहीं किया गया. इतना ही नहीं बिजली विभाग भी लगातार सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग ने लाइन नहीं काटी और हाथी हादसे का शिकार हो गया.
पिछले तीन दिनों से इलाके में भटक रहा था हाथी
बताया गया कि पिछले 3 दिनों से क्षेत्र में हाथी भटक रहा था. समय रहते यदि वन विभाग हाथी को जंगल की ओर खदेड़ देता तो यह नौबत नहीं आती. उधर मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं हाथी के मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.
रिपोर्ट: लाला जबीं
- Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों धरने पर बैठेंगे 10 हजार शिक्षक? जानें पूरी वजह
- Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाने का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने पुलिस को घेरा
- Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में मिला, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

















