जेल में बंद अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

रांची : कैश देकर पीआईएल मैनेज करने के मामले में जेल में बंद कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल

को तीन महीने की अंतरिम जमानत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है.

इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को पहले ही जमानत दे दी गई थी.

झारखंड हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी.

पिछली सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता की ओर से कहा गया था कि

हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी.

supreme court 1 22Scope News

अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दी थी चुनौती

ईडी ने मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया जो कि गलत है.

साथ ही यह भी कहा गया था कि इस मामले में जिस अधिवक्ता को रिश्वत दी गई थी

उन्हें हाइकोर्ट से जमानत मिल गई है. ऐसे में उन्हें भी जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए.

जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के जवाब को देखते हुए जमानत की सुविधा प्रदान कर दी.

बता दें कि अमित अग्रवाल की ओर से ईडी की कार्रवाई को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है.

उनका कहना है कि जिस मामले में वे शिकायतकर्ता हैं और स्वयं पीड़ित हैं,

उस मामले में उन्हें आरोपित बनाया जाना बिल्कुल गलत हैं.

जानिए क्या है पूरा मामला

अमित अग्रवाल ने झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका को मैनेज करने के नाम पर अधिवक्ता राजीव कुमार के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में की थी. कोलकाता पुलिस ने राजीव कुमार को 50 लाख कैश के साथ 31 जुलाई को एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान से गिरफ्तार किया था, बाद में कोलकाता की पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया. लेकिन इस मामले में कुछ महीने के बाद उन्हें जमानत दे दी गई.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...