Advertisment

कैश कांड के आरोपी तीनों कांग्रेसी विधायकों को मिला बेल

कल विधान सभा के विशेष सत्र में होंगे शामिल

Ranchi- कोलकता कैश कांड के आरोपी तीनों कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और विक्सल कोंगारी को कोलकता हाई कोर्ट से रेगुलर जमानत मिल गयी है, ये तीनों विधायक कल झारखंड विधान सभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे.

कोलकता कैश कांड के आरोपी है तीनों विधायक

यहां बता दें कि इन तीनों विधायकों को कोलकता पुलिस ने भारी मात्रा में कैश के साथ कोलकता पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसेक बादा कोलकाता हाईकोर्ट ने इन तीनों विधायकों को सशर्त जमानत देते हुए कोलकता छोड़ने पर रोक लगा दी थी, उसके बाद से ही ये तीनों विधायक कोलकता में ही जमे हुए हैं, अब इन तीनों विधायकों को नियमित जमानत मिल चुकी है, इस प्रकार इन तीनों का रांची आने का रास्ता साफ हो चुका है.

यहां यह भी बता दें कि कल ही झारखंड विधान सभा में विशेषसत्र का आयोजन किया गया है,

माना जा रहा है कि इस सत्र में सरकार 1392 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति का प्रारुप

और ओबीसी कोटा 14 फीसदी से बढ़ा कर 27 फीसदी का प्रस्ताव ला सकती है.

यही कारण है कि इन तीनों विधायकों को कल ही विधान सभा में लाने की तैयारी की जा रही है.

मदद की कोई आस नहीं, दिव्यांग हूं बेबस नहीं

Ranchi Crime News: डुमरदगा में महिला से Gold Chain Snatching, ब्राउन...

रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ीं। डुमरदगा में महिला से सोने की चेन लूटी गई। हरमू मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर...

Ranchi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की Cyber...

रांची में ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी, पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की...

Haj 2027: झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन, 10 अगस्त तक...

हज यात्रा 2027 के लिए झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन हुआ है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि...