दुमका: भारी मात्रा में अवैध लॉटरी बरामद, एक गिरफ्तार

अवैध लॉटरी बनाने में उपयोग होने वाला सामान व उपकरण जब्त

पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

शिकारीपाड़ा (दुमका) : अवैध लॉटरी बरामद- शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में

अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. कभी बालू, कभी पत्थर तो

कभी कोयले के अवैध उत्खनन के लिए शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र पूर्व से ही कुख्यात रहा है.

अब इसमें नया नाम अवैध लाटरी का भी जुड़ गया है.

अवैध लॉटरी बरामद: छापेमारी में कई सामान बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस ने बेनागड़िया गांव के सफारूद्दीन मियां पिता स्वर्गीय बाहान मियां के घर पर छापेमारी की. छापेमारी में सफारूद्दीन मियां के पुराने घर से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी का टिकट, लॉटरी टिकट बनाने, छापने में उपयोग किया जा रहा बड़ा रंगीन फोटोकॉपी मशीन सह स्कैनर, प्रिंटर मशीन, कीबोर्ड, पेपर कटिंग मशीन, फोटोकॉपियर मशीन आदि बरामद किया गया. इसी दौरान घर में उपस्थित एवं इस अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से संलिप्त अभियुक्त इरफान अंसारी उम्र 20 वर्ष सफ़ारूद्दीन मियां ग्राम बेनागड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया.

loutry1 22Scope News

अवैध लॉटरी बरामद: इनलोगों के खिलाफ दर्ज किया गया नामजद प्राथमिकी

बाद में छानबीन एवं इरफान अंसारी से पूछताछ के क्रम में पुलिस ने पाया कि इस अवैध लॉटरी बनाने एवं कारोबार करने में मुख्य रूप से (2) सफ़ारूद्दीन मियां पिता स्वर्गीय बहान मियां (3) नसरुल्ला मियां पिता ना मालूम तथा (4) लालू मियां दोनों निवासी ग्राम राज पोखर थाना पाकुड़िया जिला पाकुड़ (5) करीम शेख, आसनबनी थाना रानीश्वर जिला दुमका शामिल है. इस संबंध में शिकारीपाड़ा थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत पांचों नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मामले में अनुसंधान एवं कार्रवाई जारी है.

इस छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी संजय सुमन, पुलिस अवर निरीक्षक खुर्शीद आलम, सहायक आरक्षी निरीक्षक सुनील प्रसाद आजाद समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

रिपोर्ट: सद्दाम हुसैन

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...