अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाला मास्टरमाइंड डब्बू अग्रवाल गिरफ्तार, भारी मात्रा में लॉटरी टिकट, कंप्यूटर सेट, कागजात समेत कई सामान बरामद

गिरिडीहः एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले के शहरी क्षेत्र में अवैध लॉटरी टिकट का कारोबार करने वाले धंधेबाजों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. यह अभियान शनिवार की शाम को चलाया गया. जिसमें शहर में लॉटरी टिकट का कारोबार करने वाला मास्टरमाइं डब्बू अग्रवाल को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर झगरी में ऑफिस सील कर दिया गया. इसके अलावा टिकट बेचने और खरीदने वाले लोगों के नाम लिखी कागजात, इंनर्वटर सेट, कॉपी, पेड के अलावे अन्य कई सामान को बरामद किया है. छापेमारी मेजिस्ट्रेट के नेतृत्व में की गई. छापेमारी अभियान में बीडीओ दिलीप कुमार महतो, डीएसपी मुख्यालय संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, नगर थाना के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के साथ पुलिस के जवान शामिल थे.

हर दिन बेची जाती है लाखों की लॉटरी टिकट

इस पूरे लॉटरी टिकट बेचने वाला मास्टरमाइंड शहर के बड़ा चौक का रहने वाला डब्बू अग्रवाल है. डब्बू अग्रवाल के शह पर ही पूरे इलाके में हर दिन बड़े पैमाने पर लॉटरी टिकट बेचने का काम चलता है. शहरी क्षेत्र में कोलकाता और नागालैंड़ से मंगाई गयी लॉटरी टिकट बेचने का काम किया जाता है. हर दिन शहर में लाखों रूपये का लॉटरी टिकट बेचा जाता है. इसके लिए कई काउंटर भी बनाये गये हैं. जहां बकायता कंप्यूटर सेट लगाकर पूरा लेखा-जोखा रखा जाता है. लॉटरी के इस अवैध कारोबार में सिर्फ शहरी क्षेत्र में ही 50 से अधिक लड़के काम करते हैं. जो सुबह और शाम काउंटर के अलावे चौक-चौरहे पर खड़े होकर लॉटरी टिकट बेचने का काम करते हैं.

डब्बू अग्रवाल की निशानदेही पर छापेमारी अभियान जारी

डीएसपी संजय राणा ने बताया कि शहर में लॉटरी टिकट का कारोबार करने वाला किंग पिन डब्बू अग्रवाल को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. इसकी निशानदेही पर जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पंचबा और मुफ्फसिल थाना के इलाकों में भी छापेमारी की गई है. डब्बू अग्रवाल की निशानदेही पर झगरी में एक ऑफिस को भी सील किया गया है. जहां से कंप्यूटर सेट, लॉटरी टिकट, कागजात समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...