धनबाद में अवैध लॉटरी कारोबारी के घर छापेमारी, एक हिरासत में

धनबाद. धनबाद में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ धनबाद पुलिस की एक और कार्रवाई शनिवार को देखने को मिली, जहां गोविंदपुर थाने की पुलिस ने गांव भीतर दुर्गा मंदिर के निकट एक अवैध लॉटरी कारोबारी के घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध लॉटरी बरामद किया एवं एक युवक को हिरासत में लिया।

धनबाद में अवैध लॉटरी कारोबार पर कार्रवाई

बता दें कि, जिस घर में पुलिस ने छापेमारी की है। वह मृदुल नामक शख्स की है, जो कि अवैध लॉटरी का बेताज बादशाह माना जाता है। लंबे समय से पुलिस ने उसके आसपास अपने गुप्तचर को लगा रखा था। हालांकि छापेमारी के वक्त मृदुल घर में मौजूद नहीं था और उसका बेटा जो कि पेशे से इंजीनियर है, वह पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस फिलहाल कारोबारी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बताते चलें कि न सिर्फ जिले के निरसा और झरिया इलाके में, बल्कि गोविंदपुर में भी लॉटरी का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है, जिसमें कुलदीप गुप्ता, राजेश राहुल दास, प्रदीप, मास्टर समेत कई दर्जन लोग धरल्ले से इस कार्य में जुटे हुए हैं। स्थानीय मजदूर व्यवसाय वर्ग के लोग रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में अपनी प्रतिदिन की कमाई का एक बड़ा हिस्सा लॉटरी में गंवा देते हैं और अवैध लॉटरी कारोबारी रातों-रात अमीर बन रहे हैं। बताया जाता है कि औरंगाबाद का झुनझुनवाला नामक एक शख्स इन सबों का आका है।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...

Patna Nagar Nigam Notice: आवासीय मकानों में कारोबार पर जारी नोटिस...

Patna Nagar Nigam Notice: पटना नगर निगम की ओर से आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के मामले में मुख्यमंत्री...