पटना डीएम सहित कई आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति, अधिसूचना जारी

पटना : पटना डीएम- बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों की प्रोन्नति दी गई है.

जिसकी अधिसूचना विभाग ने जारी कर दिया है. बता दें पहले 9 अधिकारियों की सूची जारी की गई थी.

इसके बाद तीन और अधिसूचना जारी की गई है.

5 डीएम समेत कुल 9 आईएएस को प्रमोशन

5 डीएम समेत कुल 9 आईएएस अफसरों को प्रोन्नति विशेष सचिव स्तर में दी गई है. पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह, दरभंगा डीएम राजीव रोशन, जमुई डीएम अवनीश कुमार सिंह, भोजपुर डीएम राजकुमार, आईसीडीएस निदेशक कौशल किशोर राज पर्यटन विकास निगम कंबल तनुज, सामान्य प्रशासन अपर सचिव रचना पाटिल, पटना नगर निगम आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अपर सचिव हिमांशु कुमार राय को प्रोन्नति.

patna dm 22Scope News

9 आईएएस अफसरों को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति

9 आईएएस अफसरों को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है. नवादा डीएम उदिता सिंह, बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा, बिहार शरीफ नालंदा डीएम शशांक शुभंकर, सिवान डीएम अमित कुमार पांडे, यशपाल मीणा वैशाली डीएम, औरंगाबाद डीएम सौरभ जोरवाल, मधेपुरा डीएम श्याम बिहारी मीना और वित्त संयुक्त सचिव अभिलाषा कुमारी शर्मा को अपर सचिव में प्रोन्नति दी गई.

पटना डीएम: इन अधिकारियों को सचिव स्तर पर मिला प्रमोशन

9 आईएएस अधिकारियों को सचिव स्तर में प्रोन्नति. लघु जल संसाधन के विशेष सचिव गोपाल मीणा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निदेशक जय सिंह, माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार, स्वास्थ्य विशेष सचिव संजय कुमार सिंह, छात्र एवं युवा कल्याण निदेशक विनोद सिंह गुंजियाल, बिहार चिकित्सा सेवा में आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के एमडी दिनेश कुमार, सामान्य प्रशासन के विशेष सचिव मोहम्मद सोहेल,सहयोग समिति निबंधक वैद्यनाथ यादव, लखीसराय डीएम संजय कुमार सिंह को सचिव स्तर में प्रोन्नति.

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय सिंह जो वर्तमान में स्थानीय आयुक्त दिल्ली के पद पर हैं. उनको केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के अतिरिक्त प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर पदस्थापित किया गया है. आईएएस अधिकारी नर्मदेश्वर लाल का भी प्रमोशन हुआ है. उन्हें प्रधान सचिव स्तर में प्रमोशन किया गया है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...

 Ranchi Train Waiting List: छठ महापर्व पर घर लौटना होगा मुश्किल,...

 छठ महापर्व पर झारखंड लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी। रांची, हटिया और बिहार आने वाली कई ट्रेनों में नवंबर की शुरुआत से लंबी...

Jharkhand Weather Update: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के...