Advertisment

झारखंड चेंबर चुनाव : पहली बार तीन दिनों तक होगा मतदान, चुनाव में 35 उम्मीदवार हैं मैदान में

झारखंड चेंबर चुनाव के पदाधिकारी ललित केडिया व अंचल किंगर ने दी जानकारी

रांची : झारखंड चेंबर के इतिहास में पहली बार तीन दिनों तक मतदान होगा. मतदान 26 से 28 सितंबर तक होगा. वहीं मतदान की गिनती 29 सितंबर को होगी. इस बार झारखंड चेंबर के चुनाव में 35 उम्मीदवार मैदान में है. कोरोना वायरस को देखते हुए झारखंड चेंबर ने फैसला लिया है. इसकी जानकारी झारखंड चेंबर चुनाव के पदाधिकारी ललित केडिया और अंचल किंगर ने दी है.

उन्होंने कहा कि सदस्य सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कर सकेंगे. प्रशासन के निर्देश का पालन किया जायेगा. चेंबर भवन के पहले, दूसरे , चौथे और पांचवें तल्ले पर मतदान होगा. क्रमांक के अनुसार सदस्यों के मतदान की तिििा निर्धारित की गयी है. किन्हें किस दिन मतदान करना है, इसकी सूचना चेंबर सदस्यों को एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी. हर फ्लोर पर एक बार में अधिकतम पांच सदस्य मतदान कर सकेंगे.

हर सदस्य को 21 वोट देना होगा अनिवार्य

चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि कुल 35 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. सदस्यों की संख्या लगभग 3,4000 है. हर सदस्य को 21 वोट देना अनिवार्य है. इससे कम या अधिक वोट देने पर मतदान रद्द कर दिया जायेगा. कंप्यूटर पर मत देने के बाद एक स्लिप भी निकलेगा. इस स्लिप को बैलेट बॉक्स में डालना होगा. किसी प्रकार की आशंका होने पर बैलेट बॉक्स के पेपर की गिनती भी की जायेगी. सीसीटीवी की नजर में मतदान होगा.

Dhanbad Mayor Sanjeev Singh Health Update: धनबाद मेयर संजीव सिंह की...

Dhanbad Mayor Sanjeev Singh Health Update: धनबाद के मेयर संजीव सिंह की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए एसजेएएस...

Dhanbad Police Encounter: धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों...

Dhanbad Police Encounter: धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास...

Gumla JJMP Arrest: गुमला में JJMP के सब जोनल मेंबर समेत...

Gumla JJMP Arrest: गुमला पुलिस को उग्रवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। डुमरी थाना क्षेत्र के जंगल में चलाए गए विशेष अभियान...