सुल्तानगंज (भागलपुर) : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज अजगैविनाथ गंगा घाटों में भाद्रपद पूर्णिमा पर कांवरियों की भीड उमड पडी. वहीं सुल्तानगंज से देवघर जाने के क्रम में बोल-बम की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. ऐसी मान्यता है की भाद्रपद पूर्णिमा के दिन उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर बाबा भोलेनाथ की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है.
खासकर बिहार, बंगाल एवं झारखंड के कांवरियां अजगैविनाथ धाम पहुंचते हैं. शिव भक्तों ने बताया कि कोरोना महामारी होने के कारण सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम बंद रहने के कारण बाबा भोलेनाथ को जल नहीं चढ़ा पाये. अब बाबा बैद्यनाथ धाम को झारखंड सरकार ने पूजा-अर्चना के लिए खोल दिया है. इसलिए उत्तरवाहिनी में गंगा स्नान कर गंगा जल लेकर पैदल यात्रा कर बैद्यनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे. साथ ही अजगैविनाथ के महंत प्रेमानंद गीरी ने बताया कि कोरोना को देखते हुए 148 दिन सभी मंदिर बंद रहा. बैद्यनाथ मंदिर खुला है जो मंदिर में मॉस्क लगाकर जाने के आदेश है.
रिपोर्ट : श्वेतांबर झा
देवघर बाबा धाम ट्रस्ट के द्वारा आरटीआई का जवाब नहीं देने के मामले में हुई सुनवाई


















