Advertisment

आतंकी हमले को लेकर रेलवे अलर्ट, स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा

सीतामढ़ी : दिल्ली में गिरफ्तार आतंकियों के खुलासे के बाद बिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है. आतंकियों ने देशभर में रेलवे पुल रेलवे ट्रैक और भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने का खुलासा किया है. आतंकियों के कबूलनामें के बाद रेलवे सुरक्षा बल एक्शन में हैं. रेलवे सुरक्षा बल ने रेल एसपी को चिट्ठी लिखकर सभी थानों को विशेष निगरानी रखने के दिशा-निर्देश दिए हैं. सीतामढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास चौकसी बरती जा रही है. रेलखंड के पुल-पुलिया और स्टेशनों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. साथ ही, संवेदनशील जगहों, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भी सुरक्षा को लेकर फोकस बढ़ा दिया गया है. वहीं, भीड़भाड़ कम हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है. जीआरपी और आरपीएफ के जवान अधिकारियों के द्वारा तलाशी भी की जा रही है.

रिपोर्ट : अमर नाथ सहगल

World Drowning Prevention Day 2026: विश्व डूबने से बचाव दिवस पर...

World Drowning Prevention Day 2026: संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व डूबने से बचाव दिवस' (World Drowning Prevention Day) के मौके पर, हेमंत बाला अद्वैत फाउंडेशन...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...