Advertisment

11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, KYC अपडेट करने के नाम करते थे ठगी

जामताड़ा: साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर डीएसपी के नेतृत्व में नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जिसमें 11 साइबर अपराधियों की गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में कुछ स्थानों पर साइबर अपराधियों के जमे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद एक टीम बनाकर छापेमारी की गई.  

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह लोग फर्जी तरीके से बैंक ग्राहकों को KYC अपडेट करने के नाम पर ठगी का काम करते थे. इन अपराधियों के पास से 27 मोबाईल, 37 मोबाइल सिमकार्ड, 8 एटीएम कार्ड, दो चेक बुक, 8 पासबुक, एक लेपटॉप और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है. गिरफ्तार 11 अपराधी में से 6 पूर्व में भी साइबर अपराध के आरोप में जेल जा चुके हैं.

रिपोर्ट-निशिकांत

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...