जमशेदपुर : साकची स्थित कोल्हान के मेडिकल कॉलेज एमजीएम अस्पताल के बाहर से जिला प्रशासन एवं जुस्को की ओर से अतिक्रमण हटाया गया. इससे पूर्व भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जुस्को ने अस्पताल के आसपास से अतिक्रमण हटाया. जानकारी देते हुए धालभूम एसडीओ ने बताया कि अस्पताल में अनावश्यक पार्किंग के कारण रोगियों एवं आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एम्बुलेंस लेकर अस्पताल में घुसना भी मुश्किल हो रहा है. वहीं नए भवन बनने का काम भी जारी है. जुस्को द्वारा पार्किंग स्थल बनाकर अक्षेस को सौंपा जाएगा.
समय से प्रसव नहीं करवाने से एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में कोविड संक्रमित गर्भवती महिला की मौत


















