मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, चार घंटे बाधित रही ट्रेन सेवा

सरायकेला: दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल-मुरी रेलखंड के बीच स्थित तिरुलडीह रेलवे स्टेशन में मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।चांडिल की ओर से मुरी की ओर जा रही एक मालगाड़ी के एक बोगी में आग लग गई ।इसकी सूचना लेटेमदा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने तिरुलडीह रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को करीब साढ़े सात बजे दिया। जहां इस सूचना पर स्टेशन मास्टर ने त्वरित करवाई करते हुए तिरुलडीह रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी को रोक दिया।

इसके बाद रेल कर्मियों के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया। वही कुछ देर के बाद आग अपने आप बुझ गया। इसके बाद मालगाड़ी के एक बोगी को मैन लाइन में छोड़कर एक साइड वाली बोगी को चांडिल व दूसरे साइड वाली बोगी को मुरी भेज दिया गया है। इधर एहतियात के तौर पर कोई बड़ा हादसा न हो इसको लेकर घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने करीब साढ़े आठ बजे चांडिल दमकल सेवा की ओर से रेलवे विभाग को भी दिया।

जहां इसके बाद आरपीएफ के कर्मी, रेलवे के ईएन, आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सहित कई कर्मी और पदाधिकारियों का तिरुलडीह रेलवे स्टेशन पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ।

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...