बेरमो विधायक अनूप सिंह से ईडी की पूछताछ शुरू

रांची : बेरमो विधायक अनूप सिंह ईडी (ED) कार्यालय पहुंच गये हैं, जहां उनसे पूछताछ शुरू हो गई है. इससे पहले मीडिया के समक्ष अनूप सिंह नहीं आये. सिर्फ उन्होंने ये कहा कि ईडी कार्यालय से जब निकलूंगा तब तमाम चीजों को मीडिया के समक्ष रखूंगा.

झारखंड में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन सरकार को गिराने की साजिश मामले में मनी लांड्रिंग के तहत ईडी जांच कर रही है. इसी मामले को लेकर शनिवार को बेरमो (Bermo) के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह से ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रही है.

anup singh1 22Scope News

मनी लॉन्ड्रिंग के तहत हो रही है जांच

ईडी ने रांची के अरगोड़ा थाने में कांग्रेस के बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के बयान पर दर्ज जीरो एफआइआर को आधार बनाते हुए गत माह मनी लांड्रिंग के तहत केस दर्ज किया था, इसके अलावा ईडी ने दो और कांडों को भी अपनी जांच के दायरे में लाया था. इनमें रांची के कोतवाली थाने में विधायक अनूप सिंह व धुर्वा में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के बयान पर दर्ज प्राथमिकी शामिल है. सभी मामलों में मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत अनुसंधान चल रहा है.

सरकार को गिराने की साजिश में थे शामिल

अरगोड़ा थाने में 31 जुलाई को दर्ज जीरो एफआइआर में अनूप सिंह ने पुलिस को बताया था कि एक दिन पहले यानी 30 जुलाई को हावड़ा में 49 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार झारखंड के तीन विधायक डा. इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी व राजेश कच्छप ने उन्हें भी सरकार गिराने संबंधित साजिश में शामिल करने का प्रलोभन दिया था.

बेरमो विधायक अनूप सिंह: विधायकों को दस-दस करोड़ का दिया गया था ऑफर

उनका आरोप था कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार गिराने के लिए तीनों ही विधायकों ने साजिश रची थी. इसके लिए हर विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये का आफर दिया गया था. गिरफ्तार विधायकों ने उन्हें भी फोन पर कोलकाता आने के लिए कहा था. यह भी आफर किया था कि अगर वे अपने साथ अन्य विधायकों को भी लेकर कोलकाता जाते हैं तो प्रत्येक विधायक को दस-दस करोड़ रुपये दिए जाएंगे. अनूप सिंह को नई सरकार में मंत्री पद का भी आफर दिया गया था.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

Saffrn

Trending News

रिलायंस फाउंडेशन के Water4Life कैंपेन को मिल रहा जनसहयोग, 10 दिनों...

Mumbai: विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया #Water4Life अभियान अब एक विशाल जन-आंदोलन का रूप ले रहा...

मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय व स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली...

वैशाली : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिला में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली का भ्रमण किया। इस दौरान...

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का गांजा जब्त, 2...

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...

मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा...

गोपालगंज : जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना महम्मदपुर...

झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को मिली जान से मारने की धमकी,...

Giridih: बगोदर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img