अय्यर-अश्विन ने बांग्लादेश से छीना मैच, भारतीय टीम ने 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज

मीरपुर : अय्यर-अश्विन- टीम इंडिया ने क्रिसमस के मौके पर सभी देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर अपने नाम कर ली है. मीरपुर में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर-आर अश्विन ने सूझ बूझ दिखाकर बल्लेबाजी की और बांग्लादेश के मुठ्टी में से मैच छीन लिया. दोनों बल्लेबाजों ने भारत को मुश्किल हालात से बाहर निकालकर यह जीत दिलाई.

team india12 22Scope News

अय्यर-अश्विन: सिर्फ 74 रनों पर भारत ने गवां दिए थे 7 विकेट

दूसरे टेस्ट मैच में भारत की स्थिति चौथे दिन ऐसी हो गई थी कि सभी को लग रहा था कि बांग्लादेश यह मुकाबला आसानी से जीत जाएगी. चौथे दिन भारत ने अपने 7 विकेट सिर्फ 74 रनों पर खो दिए थे. इसके बाद श्रेयस अय्यर और आर अश्विन ने कमाल की साझेदारी निभाई और टीम को एक शानदार जीत दिलाई. दोनों ने इस मैच में 8वें विकेट के लिए 71 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी निभाई. इस साझेदारी में अश्विन ने 42 और श्रेयस अय्यर ने 29 रनों की नाबाद पारी खेली.

team india1 1 22Scope News

अश्विन का छूटा कैच

मैच में बांग्लादेश के जीतने के चांस काफी ज्यादा था. उन्हें मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करने का एक बड़ा मौका भी मिला था. दरअसल, अश्विन जब बल्लेबाजी के लिए आए तो शुरूआत में ही मेहदी हसन मिराज की गेंद पर गच्चा खा गए और शॉर्ट लेग पर उनका एक कैच उठ गया. हालांकि शॉर्टलेग पर खड़े मोनिमुल अश्विन का यह आसान कैच नहीं ले पाए जिसका खामियाजा टीम को मैच हारकर गंवाना पड़ा.

अय्यर और पंत ने खेली शानदारी पारी

दूसरे टेस्ट मैच में भारत के लिए पहली पारी में भी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने शानदारी पारी खेली थी. पहली पारी में पंत ने 93 रन और अय्यर ने 87 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. इन दोनों की पारियों ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

अय्यर-अश्विन : बल्ले और गेंद दोनों से सूझबूझ

भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने इस मुकाबले बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया. पहले बॉलिंग में उन्होंने इस मुकाबले में कुल 6 विकेट अपने नाम किया. वहीं दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए जब टीम इंडिया मुश्किल में नजर आई तो अश्विन ने अपने अनुभव और सूझबूझ का परिचय देते हुए 29 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली.

महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बिहार की...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर पटना स्थित लोकसेवक आवास में हवन-पूजन और कन्या पूजन किया। मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-शांति...

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हर जिले...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हर जिले में कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे। डीसी परीक्षा नियंत्रक होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...