Desk. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स (AR) के अधिकारी पद से नीचे के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन एक पद ऊपर मानद पद (Honorary Rank) देने का महत्वपूर्ण फैसला किया है।
CAPFs और असम राइफल्स के इन जवानों को मिलेगा मानद पद
इसके तहत CAPFs और असम राइफल्स में लम्बी प्रशंसनीय सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी पद से नीचे (सिपाही से उप निरीक्षक तक) के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन बिना किसी वित्तीय या पेंशन लाभ के एक पद ऊपर मानद पद (Honorary Rank) प्रदान किया जाएगा।
पात्रता मानदंड
1. कार्मिक को सेवानिवृत्ति के समय सभी पदोन्नति मानदंडों को पूरा करना चाहिए।
2. कार्मिक का अच्छा और स्वच्छ सेवा रिकॉर्ड होना चाहिए।
3. कार्मिक के APAR के अंतिम 5 वर्षों का मूल्यांकन कम से कम ‘अच्छा’ होना चाहिए।
4. कार्मिक को पिछले 5 वर्षों में कोई बड़ी सजा नहीं दी गयी हो।
5. कार्मिक की सत्यनिष्ठा संदेह से परे होनी चाहिए।
6. कार्मिक की विभागीय जांच सतर्कता (DE/Vigilance) मंजूरी अनिवार्य है।
नियम एवं शर्ते
1. मानद पद प्रदान करने के लिए संबंधित कमांडिंग अधिकारी की सिफारिश होनी चाहिए।
2. कार्मिक को सेवानिवृत्ति के दिन मानद पद प्रदान किया जाएगा।
3. मानद पद के साथ कोई वित्तीय या पेंशन लाभ देय नहीं होगा।
4. मानक पद केवल वहीं प्रदान किया जाएगा जहां प्रदान किया जाने वाला पद उस संवर्ग में मौजूद है, जिससे कार्मिक संबंधित है।
5. मानद पद प्रदान करने से कार्मिक की अंतर-वरिष्ठता (inter-se seniority) अप्रभावित रहेगी।
Highlights







