श्रद्धालुओं से भरी बस ने चलती ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, कई घायल

वैशाली : महाकुंभ स्नान करने के बाद घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक से चलती ट्रक में पीछे से ठोकर मार दिया। इसके बाद मौके से अफरा-तफरी का माहौल बन गया बताया जा रहा है कि कई लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत गंगा ब्रिज थाने की पुलिस और डायल 112 की पुलिस ने इलाज के लिए घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है।

नेपाल के विराटनगर से करीब 40 श्रद्धालुओं का जत्था निकला था

बताया गया है कि पिछले 17 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए नेपाल के विराटनगर से करीब 40 श्रद्धालुओं का जत्था निकला था। जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से होते हुए अयोध्या के बाद प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करने के बाद वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन कर सभी श्रद्धालु विराटनगर नेपाल अपने घर लौट रहे थे। तभी हाजीपुर महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर-31 के पास चलती ट्रक में श्रद्धालुओं से भर यात्री बस ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिसमें सवार कई श्रद्धालु को चोट आई हैं। घटना की सूचना मिलते हैं तुरंत डायल 112 की पुलिस ने इलाज के लिए सभी घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। दो श्रद्धालु की स्थिति नाजुक बनी है जबकि अन्य श्रद्धालुओं का स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सभी श्रद्धालु खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़े : खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, महिला समेत 3 लोगों की मौत, 4 घायल

यह भी देखें :

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...