बक्सर : बक्सर में स्टेटे हाइवे-120 पर तेज रफ्तार बस पलट गई. जिसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं हादसे में 14 लोग बुरी तरह घायल हो गया. हादसा डुमरांव-विक्रमगंज रोड पर कोपवा गांव के पास हुआ है. आसपास मौजूद लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. बताया जाता है कि बस में सवार सभी लोग शव का दाह संस्कार कर लौट रहे थे, तभी बाइक को बचाने के क्रम में बस गड्ढे में पलट गई. हादसा देर रात की बतायी जा रही है.
घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. सूचना पर मौके पर पहुंची डुमरांव एएसपी, एसडीएम समेत कई थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची. वहीं घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने कहा कि घायलों को नवानगर पीएचसी में भर्ती किया गया है. तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
बताया जाता है कि सड़क के बीच बने बड़े गड्ढे में पहिया जाने के कारण अनियंत्रित होकर बस पलट गई. इस दुर्घटना में मामा व भांजा समेत तीन की मौत हो गई. मृतकों की पहचान में भीमपुरा गांव के निवासी 37 वर्षीय अमरेश कुमार, इनके भांजे चरपोखरी थाना क्षेत्र के बदेन गांव निवासी योगेश कुमार (32) तथा 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोरान सराय थानाध्यक्ष जुनैद आलम पहुंचे और राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया. पुलिस ने बस में फंसे घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है.
मिली जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव निवासी भोला राम की मौत होने के बाद स्वजन तथा ग्रामीण शव का दाह-संस्कार करने के लिए बक्सर के मुक्तिधाम पहुंचे थे. अंतिम संस्कार के बाद ये लोग गुरुवार की देर शाम बस से वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रात करीब 8.30 बजे कोरान सराय थाना क्षेत्र के कोपवा बस स्टैंड से 100 मीटर दूरी पर उत्तर सड़क पर एक बड़े गड्ढे में बस का पहिया चला गया. इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसके कारण यह हादसा हुआ.
रिपोर्ट : शक्ति
भिवानी जिले में खिसका पहाड़,10 वाहन दबे, 1 मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका


