देसी कट्टा लेकर थाने पहुंची महिला, पति को फंसाने की रची थी षड्यंत्र, गिरफ्तार

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के सम्यागढ़ थाना में रविवार को एक महिला थाने में देसी कट्टा लेकर पहुंच गई। उसने अपने पति पर उसे जान से मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने तुरंत अनुसंधान प्रारंभ किया और घर में पति से हुई विवाद में पति को फंसाने का षड्यंत्र रचने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला किरण देवी ने अपने पति को फंसाने के लिए देशी कट्टा का प्रबंध किया।

Goal 2 22Scope News

3 दिन पहले से घर में मामूली विवाद चल रहा था – पति जोगी महतो

पति जोगी महतो ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। तीन दिन पहले से घर में मामूली विवाद चल रहा था। जिसके बाद रविवार सुबह ईंट इकट्ठा करते समय महिला ने अपने पति को गाली-गलौज की। वह दो दिनों से घर से बाहर ही सो रहा था। घर आने पर विवाद हुआ और पति-पत्नी में मारपीट हुई। कैसे उसने कट्टा का प्रबंध किया इसकी जानकारी भी नही है। वह कहां जाती है यह भी उसे बताकर नही जाती थी, पहले भी कई बार घरेलू विवाद हुआ है। महिला घर से कई बार दिन-दो दिन के लिए गायब हो जाती थी और आने के बाद रिश्तेदार के यहां रहने का बहाना बनाती थी। वह कहीं भी जाने पर उसे जानकारी नही देती थी। महिला दो साल पहले थाना में खाना बनाने जाती थी और पति को उसके बाद से ही महिला पर संदेह है। जब वह घर में रहते तो शाम सात बजे तक महिला घर आ जाती लेकिन वह मजदूरी करने जाता तो महिला आधी रात के बाद घर आती थी।

देसी कट्टा लेकर थाने पहुंची थी महिला, पति को मारने के लिए रखा था हथियार – थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार

थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि महिला देसी कट्टा लेकर थाना पहुंची थी। उसके द्वारा बताया गया कि उसे जान से करने के लिए उसके पति ने यह हथियार रखा था। मामला संदिग्ध पाए जाने पर ग्रामीणों से पूछताछ की गई। जानकारी मिली कि महिला के यहां असामाजिक मित्रों का आना-जाना लगा रहता था और उसका पति विरोध करता था। महिला ने अपने पति को फंसाने के लिए षड्यंत्र रचकर देसी कट्टा थाने लाई थी। महिला की आर्म्स एक्ट के विरुद्ध गिरफ्तारी की गई है।

यह भी पढ़े : पूर्वी रेल फाटक के हाईटगेज को अनियंत्रित ट्रक ने कर दिया ध्वस्त…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...

Bombay Blood Group Identified: BGH बोकारो में मिला दुनिया के सबसे...

Bombay Blood Group Identified: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) द्वारा संचालित बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) के ब्लड सेंटर ने मेडिकल क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल...

SAIL Bokaro News: डी-कार्बोनाइजेशन की दिशा में बड़ा कदम, बोकारो स्टील...

SAIL Bokaro News: SAIL के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने ग्रीनहाउस गैस (GHG) डैशबोर्ड लॉन्च किया है, जो पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ औद्योगिक विकास की...