पूर्वी रेल फाटक के हाईटगेज को अनियंत्रित ट्रक ने कर दिया ध्वस्त

मोकामा : दानापुर मंडल के मोकामा रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल फाटक के हाईटगेज को अनियंत्रित ट्रक ने आज तड़के ध्वस्त कर दिया। इस घटना के बाद रेल महकमे में खलबली मच गई। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए रेल परिचालन भी बाधित हो गया। सूचना पाकर मोकामा स्टेशन प्रबंधक अशोक मोलदियार मौके पर पहुंचे और ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया। हाईटगेज को सुबह 5.30 बजे ध्वस्त किया गया। 7.50 बजे ध्वस्त हाईटगेज को दुरुस्त कर दिया गया। आरपीएफ ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले डेढ़ माह में हाईटगेज में टक्कर मारने की यह दूसरी घटना है। इस दौरान मोकामा बाजार मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा।

यह भी पढ़े : मोहनपुर-उर्दू खिजुआ के अल्पसंख्यकों के लिए नहीं है कोई सड़क, नरकीय जीवन जीने को हैं मजबूर…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...