वीर कुंवर सिंह के योगदान को हाशिये पर रखने की साजिश रची जाती रही- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

वीर कुंवर सिंह के योगदान को हाशिये पर रखने की साजिश रची जाती रही

Aaraवीर कुंवर सिंह की जंयती समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आजादी के बाद वीर कुंवर सिंह को हाशिये पर रखनी की कोशिश की जाती रही. आजादी के योगदान में उनकी भूमिका को सीमित करने की साजिश की जाती है.

वीर कुंवर सिंह ने ना सिर्फ देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया, बल्कि इस देश के अति पिछड़ों, वंचितों और हाशिये पर खड़े समूहों के दर्द को भी समझा, उसे दूर करने की कोशिश की. आज नरेन्द्र मोदी की हमारी सरकार इसी मुहिम को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. सबों को न्याय और भागीदारी प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है.

Amit saah tiranga 02 22Scope News

यही कारण है कि बिहार के गन्ना किसानों के लिए हमने कई काम किये हैं, गन्ने के दाम में प्रति क्विटंल 20 रुपये की वृद्धि की गयी है. बरौनी में फर्टिलाइजर का कारखाना लगाया है. 84 लाख महिलाओं को गैस का मुफ्त सिलेंडर प्रदान किया गया है. 78 लाख किसानों को प्रति वर्ष 12 रुपये का भुगतान किया जा रहा है. ओबीसी कमिशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया,  प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 125 की राशि भी अब मिलनी शुरु हो चुकी है.

अमित शाह ने कहा कि हमारी कोशिश देश के महापुरुषों की जीवनी को आज की पीढ़ी तक पहुंचाने की है, जिससे कि उनके बीच भी राष्ट्रवाद की भावना का संचार हो सके.

 

मेरे विरोध में जो चुनाव में लड़ने आए थे, उनको खामोश कर दिया- शत्रुघ्न सिन्हा

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img