Advertisment

Crime News : अमन साहू गैंग का एक अपराधी गिरफ्तार

रांची: रांची रांची पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात अमन साहू गैंग के एक अपराधी अलाउद्दीन अंसारी को ओरमांझी इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित के पास से एक पिस्टल और दो गोली बरामद किया है।

एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भारत माला सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों को दो अपराधी धमकी देने आ रहे हैं।

पुलिस ने ओरमांझी इलाके में वाहन चेकिंग अभियान लगा दिया। वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो युवक को आता देख पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

  • अमन साहू गैंग का एक अपराधी गिरफ्तार
  • अपराधी अलाउद्दीन अंसारी को ओरमांझी इलाके से गिरफ्तार
  • अलाउद्दीन अमन साहू गैंग के लिए रंगदारी वसूलने का काम करता है
  • भारत माला कंपनी के कर्मचारियों को धमकी देने आया था।

दोनों बाइक सवार भागने लगे तभी बाइक पर पीछे बैठा युवक गिर गया। दूसरा युवक बाइक के साथ फरार हो गया। पुलिस की गिरफ्त में आए अलाउद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह अमन साहू गैंग के लिए रंगदारी वसूलने का काम करता है। अमन, मयंक और चंदन के कहने पर भारत माला कंपनी के कर्मचारियों को धमकी देने आया था।

अमन ने कंपनी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी का पैसा नहीं देने पर अधिकारियों को फिर से धमकी देने और फायरिंग करने के लिए दो सदस्यों को भेजा था। पुलिस रंगदारी लेने पहुंचे अपराधी प्रमोद व अमजद को ही पकड़ चुकी है।

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...