कुख्यात अपराधी अमन सिंह गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, बाइक सहित दो मोबाइल जब्त

धनबाद : धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी अमन सिंह गैंग के गुर्गा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को कुंदन मिर्धा उर्फ मुकुंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी मामले में पुलिस ने पूर्व में गायडेहरा निवासी मोहम्मद इलियास अंसारी और समीर खान को गिरफ्तार किया था। घटना की सीसीटीवी भी वायरल हुई थी।

बता दें कि जानेमाने लोहा कारोबारी गुलाम कादिर से पिछले दिनों कुख्यात अमन सिंह गैंग के गुर्गों द्वारा रंगदारी में स्कार्पियों की मांग की गई थी। नहीं देने पर उनके सिटी फ्यूल पेट्रोल पंप में बीते दिनों फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। उसी मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमन सिंह गैंग का गुर्गा को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि यह अपराधी विगत 22 दिसंबर से ही जेल में बंद कुख्यात अपराधियों से मोबाइल से संपर्क में था। सिटी फ्यूल्स के मालिक गुलाम कादिर अंसारी, उनके भाई और जिप सदस्य शहनाज परवीन के पति सोहराब अंसारी समेत अन्य लोगों से रंगदारी में स्कॉर्पियो मांगने के मामले में डराने व धमकाया था। इसी ने रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। पकड़े गए अपराधी के पास से अपाचे बाइक और दो स्मार्ट फोन भी जब्त हुआ है।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...