ट्रैक्टर पलटने से मथुरापुर के एक चालक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

खगड़िया : खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भरतखंड ओपी क्षेत्र के गांधी ढाला के पास ट्रैक्टर पलटने से हुई मथुरापुर के एक चालक की मौत हो गई है। स्थानीय क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार परबत्ता प्रखंड के ही मथुरापुर गांव निवासी अनिल पंडित के 19 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार अपने घर से ट्रैक्टर लेकर पास के खेत में फसल बुआई करने जा रहा था कि गांधी ढाला के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो पलटी खा गई। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

इधर, सूचना मिलने के उपरांत भरतखंड ओपी थाना पुलिस अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच मृतक शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल खगड़िया भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। बताते चलें कि मृतक चालक बिट्टू कुमार खजरैठा गांव निवासी मंटू राय का ट्रैक्टर चलाकर अपने घर का जिवोपार्जन करता था। जो मंगलवार अपने खेत पर बुवाई करने जाने के दौरान ही मौत हो गई। अंततः बताते चलें कि उक्त घटनाक्रम को लेकर मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...