Commercial Advertisment

Hazaribagh Breaking : खेत जोतते पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की दर्दनाक मौत,गांव में मातम

Hazaribagh Breaking : हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत भेलवारा पंचायत के ग्राम बोचो में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। बोचो निवासी राजन कुमार की खेत में ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। राजन खेत में ट्रैक्टर से धान की रोपाई के लिए खेत जोतने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया और वह कीचड़ में ट्रैक्टर के नीचे दब गए।

Hazaribagh Breaking : घटना के वक्त अकेले था राजन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त राजन खेत में अकेले था। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। जब तक ग्रामीणों को जानकारी मिली और लोग मौके पर पहुंचे, तब तक राजन की सांसें थम चुकी थीं। उन्हें कीचड़ से बाहर निकालकर आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Hazaribagh Breaking : खेत में पलटा ट्रैक्टर
Hazaribagh Breaking : खेत में पलटा ट्रैक्टर

Hazaribagh Breaking : विधायक प्रदीप प्रसाद ने शव को भिजवाया सदर अस्पताल

राजन कुमार अपने परिवार के सबसे छोटे बेटे थे और घर की आर्थिक ज़िम्मेदारियों में हाथ बंटाते थे। उनकी असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस घटना से मर्माहत है।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने पहल दिखाते हुए शव को सदर अस्पताल, हजारीबाग भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जाए, ताकि इस दुख की घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके।

शशांक शेखर की रिपोर्ट—

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamtara Crime : सीएसपी लूटकांड का खुलासा: दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और ₹7000 नकद बरामद 

Palamu : जहरीली खुखड़ी खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती… 

भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के Babulal Marandi कहा-हिंदू नेताओं को फंसाने में जुटी हेमंत सरकार… 

Hazaribagh : पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला-परिजनों ने आरोप लगाते हुए कर दिया… 

Bokaro : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद… 

Dhanbad : वासेपुर दोहरा हत्याकांड: सद्दाम अंसारी और उसके तीन भाइयों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला 

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...