Gumla में नशे में धुत पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Gumla: झारखंड के ग्रामीण इलाकों में नशे की लत से कई लोगों के घर बर्बाद बो रहे हैं, कई लोगों के हाथ भी इसके कारण खून से रंग जा रहे हैं। एक बार फिर गुमला से हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति ने नशे में अपनी पत्नी को ही पीट-पीट कर मार डाला। इस घटना के बाद इलारे में हड़कंप मच गया है।

पैसे को लेकर बढ़ा विवाद

मामला Gumla जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भलमंडा अंबा टोली गांव का है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति महावीर गोप नशे की हालत में घर पहुंचा था, इस दौरान पति पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने घर में रखे लाठी-डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि मौके पर ही पत्नी ने अपना दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रायडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है।

आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार

इधर मामले को लेकर रायडीह थाना के थानेदार संदीप यादव ने बताया कि आरोपी पति महावीर गोप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img