बिहार राज्यसभा चुनाव : NDA के सभी विधायकों ने डाला वोट, महागठबंधन के 4 MLA ने अभी तक नहीं की वोटिंग

पटना : पटना : देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया आज यानी 16 मार्च को अपने अंतिम चरण में है। 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब सारा ध्यान उन 11 सीटों पर है जहां उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह नौ बजे से जारी है और चार बजे तक मतदान होगा और शाम पांच बजे तक नतीजे घोषित किए जाएंगे।

NDA के सभी 202 विधायकों ने मतदान कर दिया

जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी 202 विधायकों ने मतदान कर दिया है। वहीं बिहार महागठबंधन के चार विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए और अभी तक वोटिंग भी नहीं की है। इनमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के ढाका विधायक फैजल रहमान और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के तीन विधायक मनिहारी के मनोहर प्रसाद, वाल्मीकिनगर के सुरेंद्र कुशवाहा और फारबिसगंज के मनोज विश्वास शामिल हैं।

यह भी पढ़े : बिहार राज्यसभा चुनाव : महागठबंधन के 4 विधायकों ने अपना वोट अबतक नहीं डाला

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...