नितिन नवीन ने कहा- देश में अलग पहचान बना रहा है बिहार का रामनवमी

पटना : बिहार में आज यानी 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुनाव हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वोट डाला है। बता दें कि वह पार्टी की तरफ से राज्यसभा के उम्मीदवार भी हैं। इसी बीच वोट डालने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के संयोजक नितिन नवीन ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

बिहार में रामनवमी की अलग पहचान बने यही प्रयास हमलोग करते रहते हैं – BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि हर साल पटना के श्रीराम चौक पर रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के द्वारा रामनवमी मनाया जाता है। आठ यात्रा से सफर शुरू हुआ आज 52 यात्रा तक यात्रा तक पहुंच चुका है। पटना बिहार का रामनवमी देश में अलग पहचान बना रहा है। मुंबई के गणेश चतुर्दशी जैसे बिहार में रामनवमी की अलग पहचान बने यही प्रयास हमलोग करते रहते हैं।

Nitin Navin 1 1 22Scope News

BJP अध्यक्ष ने कहा- 19 मार्च से रामनामी की शुरुआत हो रही है

उन्होंने कहा कि हर साल विभिन्न झाकियों के दिखाया जाता है। रामायण का अलग-अलग चित्रण झांकियां के माध्यम से दिखाया जाता है। दो लाख महावीर ध्वज से पूरा पटना को सजाया जाएगा। पटना के लोग दुकानदारों का सहयोग से यह कार्यक्रम सफल होता है। नितिन नवीन ने कहा कि पटना के प्रशासन का पूरा सहयोग रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति को मिलता है। 19 मार्च से रामनामी की शुरुआत हो रही है। नितिन ने पूरे पटनावासियों से अपने-अपने घर में महावीर ध्वज लगाने की अपील की। 27 को शाम छह बजे रामनवमी शोभायात्रा कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

Nitin Navin 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार राज्यसभा चुनाव : NDA के सभी विधायकों ने डाला वोट, महागठबंधन के 4 MLA ने अभी तक नहीं की वोटिंग

अमित झा की रिपोर्ट

Bihar Skill Development News: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी, 23...

Bihar Skill Development News पटना: बिहार सरकार युवाओं को रोज़गार और कौशल विकास के मौकों से जोड़ने के लिए नई योजनाओं पर तेज़ी से...

लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 की मौत,...

लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 की मौत, छात्रों ने बचने के लिए लगाई छलांग, आखिर कब रुकेगी ऐसी त्रासदी? उत्तर प्रदेश...

Bihar Farmers Input Subsidy: बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! मुख्यमंत्री ने...

Bihar Farmers Input Subsidy पटना: प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए, बिहार सरकार ने 'कृषि इनपुट सब्सिडी योजना' के तहत...