Advertisment

शराब के आरोप में जेल में बंद महिला कैदी ने वार्ड सदस्य के लिए भरा पर्चा

नवादा : शराब मामले में नवादा जेल में बंद महिला कैदी सुमित्रा देवी ने सुघड़ी पंचायत के वार्ड 5 से नामांकन के आखिरी दिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन किया। सुमित्रा देवी ने बताया कि पिछले दो बार से अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व कर रही है और इस बार भी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया है। बता दें कि सुमित्रा देवी को शराब मामले में 31 अगस्त को जेल भेजा गया था। सुमित्रा देवी का कहना है कि साजिश के तहत बिचाली के पुंज में दो बोतल शराब छिपा कर रख दिया गया था ताकि मैं चुनाव लड़ने से वंचित हो जाऊं। उनके भाई अरविंद कुमार ने बताया कि 4 अगस्त को न्यायालय में बहन को चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिया गया था जो न्यायालय के अनुमति के मिलने के बाद नामांकन करवाया गया है। नामांकन करवाने के बाद महिला कैदी को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पुलिस नवादा जेल ले गई।

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...