फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर लूट, गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर लूट, गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

रोहतास : जिले के नोखा में फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर लूट की घटना का अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो विभिन्न कांडों में जिले के आधा दर्जन थानों में वांटेड है। गिरफ्तार सरयु पासवान उर्फ बुढ़वा काराकाट थाना क्षेत्र के अमरथा गांव के निवासी रामकृत पासवान का बेटा है।

बताया कि रोहतास जिले में नोखा थाना क्षेत्र के नोखा राजपूर पथ पर डेयरी उद्योग के पास गत 10 सितंबर को लूट की घटना का अंजाम दिया गया था। यहां पर एल-टी फाइनेंस कर्मी के साथ 46, 400 रुपए की लूट हुई थी। जिसमें पूर्व में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया था। उन्हीं कि निशानदेही पर अब सरयु पावान की गिरफ्तारी भी उक्त कांड में की गई है। बताया कि सरयु पासवान की तलाश जिले के छह थानों की पुलिस विभिन्न आपराधिक कांडों में कर रही थी।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: