बिहार चुनाव Live : शाम 5 बजे तक 67.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा व कम कहां…

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आज यानी 11 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। आज दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। बिहार में कुल 20 जिलों में 122 सीटों पर वोटिंग हो रही है। शाम पांच बजे तक 67.14 फीसदी वोटिंग हुई है।

Goal 7 22Scope News

बिहार में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं – निर्वाचन आयोग अधिकारी

आपको बता दें कि राज्य में दूसरे और अंतिम चरण के तहत 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके लिए कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Banka 22Scope News

20 जिलों के 122 सीटों पर हो रहा है वोटिंग

दरअसल, आज यानी 11 नवंबर को बिहार के 20 जिलों में 122 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। इस 122 सीटों पर कुल 1302 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी भाग्य अजमा रहे हैं। 20 जिलों में शाम पांच बजे तक 67.14 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से हर दो घंटे पर पल-पल की अपडेट की जा रही है। सबसे ज्यादा किशनगंज 76.26 और सबसे कम नवादा में 57.11 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है।

Nawada 22Scope News

यह भी देखें :

20 जिलों में शाम 5 बजे तक का मतदान

पश्चिमी चंपारण – 69.02 फीसदी

पूर्वी चंपारण – 69.31 फीसदी

शिवहर – 67.31 फीसदी

सीतामढ़ी – 65.29 फीसदी

मधुबनी – 61.79 फीसदी

सुपौल – 70.69 फीसदी

अररिया – 67.79 फीसदी

किशनगंज – 76.26 फीसदी

पूर्णिया – 73.79 फीसदी

कटिहार – 75.23 फीसदी

भागलपुर – 66.03 फीसदी

बांका – 68.91 फीसदी

कैमूर (भभुआ) – 67.22 फीसदी

रोहतास – 60.69 फीसदी

अरवल – 63.06 फीसदी

जहानाबाद – 64.36 फीसदी

औरंगाबाद – 64.48 फीसदी

गया – 67.50 फीसदी

नवादा – 57.11 फीसदी

जमुई – 67.81 फीसदी

5 bje 1 22Scope News

Jeha 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव Live : दोपहर 3 बजे तक 60.40 फीसदी वोटिंग, किशनगंज में सबसे ज्यादा

स्नेहा राय और अमित झा की रिपोर्ट

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...