बिहार चुनाव परिणाम से पहले राजद एमएलसी की चुनाव आयोग को चेतावनी, बोले — गड़बड़ी करने पर बनेगी नेपाल,बंग्लादेश वाली स्थिति

बिहार चुनाव परिणाम से पहले राजद एमएलसी की चुनाव आयोग को चेतावनी, बोले — गड़बड़ी करने पर बनेगी नेपाल,बंग्लादेश वाली स्थिति

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम में अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। एक्जिट पोल के रूझानों के बीच राजद एमएलसी सुनील सिंह के चेतावनी भरे बयान से सियासी तापमान गरम हो गया है। राजद एमएलसी ने साफ शब्दों में प्रशासन और चुनाव आयोग को चेतावनी दे डाली है।

राजद एमएलसी ने दी धमकी भरी चेतावनी

राजद एमएलसी ने साफ शब्दों में प्रशासन और चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुये कहा है कि अगर 2020 वाली स्थिति अगर हुई तो फिर बिहार में नेपाल और बांग्लादेश वाली स्थिति बन जाएगी…..

अपने परिवार की चिंता करे रिटर्निंग ऑफिसर, बहकावे में ना आये 

वहीं राजद एमएलसी ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर अपने ईमानदारी पूर्वक काम करें बड़े अधिकारियों के बहकावे में ना आए..क्योंकि रिटर्निंग ऑफिसरों के परिवार भी है अपने परिवार का भी चिंता करें जिस प्रकार बिहार की जनता हम लोगों को बता रही है कि सरकार आप लोगों की आ रही है इसलिए सब चीज सावधानी पूर्वक काम किया….

राजद एमएलसी ने पिछली धांधली की दिलाई याद, बोले इस बार बर्दाश्त नहीं

राजद एमएलसी ने चेताया और पिछले  चुनाव की याद दिलाते हुये कहा कि पिछले चुनाव में हमारे उम्मीदवारों को बहुत कम मतों से कई सीटों पर पराजित घोषित किया गया लेकिन इस बार किसी भी हाल में ऐसी स्थिति नहीं बनने दी जायेगी। सुनील सिंह ने कहा कि जिस प्रकार 2020 विधानसभा चुनाव में हमारे कई प्रत्याशी को 12 वोट 14 वोट और 1000 वोट से हराया गया था वैसे स्थिति इस बार उत्पन्न ना हो….

ये भी पढ़े :  वज्रगृह परिसर में आधी रात के हंगामे पर जिला प्रशासन की प्रेसवार्ता, डीएम – एसपी ने दी सफाई, बोले पूरी पारदर्शिता बरती गई है

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...