नालंदा : नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के लोहंडा हॉलट के पास ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई है। बताया जाता है कि जैसे ही ट्रेन खुली युवती पटरी पर आ गई। जहां ट्रेन से कटकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। फिलहाल घटना के बाद युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है।
https://22scope.com/nalanda-police-found-a-cache-of-weapons-from-the-room-of-a-locked-house/
रजनीश किरण की रिपोर्ट







