यूपी के चंदौली में ट्रेन से कटकर दो फुटबॉलरों की मौत, परिवार में कोहराम

वाराणसी / चंदौली : यूपी के चंदौली में ट्रेन से कटकर दो फुटबॉलरों की मौत, परिवार में कोहराम। पूर्वी यूपी में वाराणसी से सटे चंदौली में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर दो फुटबॉलरों की मौत हो गई।

दोनों ही युवा थे और दोनों की ही अभी शादी होनी थी। हादसे में दोनों की मौत की सूचना मिलने पर परिवारवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों के परिवारीजन बिलख-बिलखकर बेसुध हुए जा रहे हैं।

दोनों के आवास पर चीख-पुखार मची है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के चलते रेल-रूट पर ट्रेनों की आवाजाही करीब आधे घंटे तक बाधित रही।

इयरफोन लगाए बाइक पर सवार थे दोनों…

चंदौली जिला पुलिस से इस हादसे के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, वाराणसी जनपद से सटे चंदाैली के अलीनगर थाना के तारापुर स्थित बंद रेलवे फाटक पार करते समय बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

दोनों फुटबॉल खिलाड़ी थे और खेलने निकले थे। दोनों ने कान में इयरफोन लगा रखा था। उससे वे ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गेटमैन भी चिल्लाता रह गया था।

ट्रेन में फंसकर बाइक 500 मीटर तक घिसटती गई। खेल मैदान में खेल रहे अन्य खिलाड़ियों ने दोनों युवकों की पहचान कर इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी।

घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

चंदौली में रविवार को ट्रेन की चपेट में आकरमृत फुटबॉलर आकाश की फाइल फोटो
चंदौली में रविवार को ट्रेन की चपेट में आकरमृत फुटबॉलर आकाश की फाइल फोटो

दोनों मृत युवा फुटबॉलरों का ब्योरा…

चंदौली जिला पुलिस से मिले ब्योरे के मुताबिक, शहाबगंज थाना के अरारी गांव निवासी सुदर्शन पासवान का पुत्र प्रमोद पासवान (22)  दयालपुर अपने ननिहाल में रहकर सेना में भर्ती की तैयारी में जुटा हुआ था।

इसके साथ ही वह फुटबॉल का भी अच्छा खिलाड़ी था। जीवनपुर गांव निवासी मुन्नीलाल का पुत्र आकाश यादव (22) भी फोर्स की तैयारी के साथ फुटबॉल खेलता था।

दोनों दोस्त रोजाना की तरह रविवार की सुबह 6 बजे घर से तारापुर स्थित खेल मैदान में जाने के लिए बाइक से निकले। रविवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे तारापुर स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंच गए थे।

इस दौरान फाटक बंद मिला तो बगल से मोटरसाइकिल को निकाल रेलवे लाइन पार करने लगे। इस बीच, दूसरी तरफ से ट्रेन आ गई। कान में इयरफोन लगा होने के कारण दोनों को गाड़ी की आवाज नहीं सुनाई दी।

गेटमैन भी तेज तेज से चिल्ला रहा था। लेकिन सुनाई नहीं पड़ने पर ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

चंदौली में रविवार को ट्रेन की चपेट में आकरमृत फुटबॉलर प्रमोद की फाइल फोटो
चंदौली में रविवार को ट्रेन की चपेट में आकरमृत फुटबॉलर प्रमोद की फाइल फोटो

हादसे में दोनों फुटबॉलरों की मौत पर निकली प्रत्यक्षदर्शियों की चीखें…

हादसा इतना हृदयविदारक था कि मौके पर तब बंद फाटक पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की भी चीखें निकल गईं। बताया जा रहा है कि पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) की तरफ जा रही मेमो गाड़ी के इंजन में फंसकर दोनों लगभग 500 मीटर दूर घिसटते गए।

इसके कारण गाड़ी वहीं रुक गई। जानकारी होने पर पहुंचे रेल कर्मचारियों व अधिकारियों ने मोटरसाइकिल इंजन से निकाल गाड़ी को आगे रवाना किया।

इस संबंध में चंदौली के अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों युवा खिलाड़ियों के ऊपर परिवार का गर्व था। लेकिन इयरफोन ने दोनों परिवार के चिराग को बुझा दिया।

बताया जा रहा है कि प्रमोद की मई महीने में शादी होने वाली थी। आकाश के बहन की भी एक महीने बाद शादी होने वाली थी। लेकिन यह खुशी गम में बदल गई।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...