विद्या विहार करियर प्लस में हुआ भव्य ‘VVCP SAT अवॉर्ड सेरेमनी’ व करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

पूर्णिया : विद्या विहार करियर प्लस (VVCP) द्वारा मरंगा स्थित विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT) में ‘वीवीसीपी एसएटी अवॉर्ड सेरेमनी और करियर काउंसलिंग प्रोग्राम’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान वीवीसीपी स्कॉलरशिप एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT) के तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया और उन्हें आकर्षक स्कॉलरशिप प्रदान की गई। कार्यक्रम में छात्रों को करियर काउंसलिंग का लाभ भी मिला, जिसे प्रसिद्ध करियर काउंसलर विकास कुमार ने संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्रों और अभिभावकों के लिए विशेष लंच की व्यवस्था की गई, जिसने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

स्कॉलरशिप सम्मान और करियर मार्गदर्शन : प्रतिभा को पहचानने और बढ़ावा देने की पहल

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पंजीकरण और स्वागत सत्र से हुई। वीवीसीपी के निदेशक प्रशांत शंकर ने अपने उद्घाटन भाषण में छात्रों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्या विहार करियर प्लस का उद्देश्य हर छात्र की छिपी प्रतिभा को पहचानना और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना है। इस आयोजन में छात्रों को 100 फीसदी तक ट्यूशन फीस माफी सहित विभिन्न स्कॉलरशिप दी गईं। इसके साथ ही उनके अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। छात्रों के चेहरे पर गर्व और अभिभावकों के चेहरे पर खुशी की झलक ने पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा से भर दिया।

प्रमुख सत्र : विकास कुमार का करियर काउंसलिंग सत्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा प्रसिद्ध करियर काउंसलर विकास कुमार का प्रेरणादायक सत्र, जिसमें उन्होंने छात्रों को भविष्य में करियर के बदलते परिदृश्य और करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार छात्र अपने कौशल को विकसित कर सकते हैं और सही करियर का चयन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर छात्र विशेष होता है। सही मार्गदर्शन से वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। अभिभावकों को यह समझने की जरूरत है कि बच्चों की रुचि और क्षमता के आधार पर ही करियर का चुनाव करना चाहिए। कुमार ने यह भी बताया कि आज के समय में नई तकनीक और बदलते करियर ट्रेंड्स के कारण पारंपरिक करियर विकल्पों से हटकर नए क्षेत्रों में अवसर तलाशना बेहद जरूरी है।

स्कालरशिप वितरण और प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम में वीवीसीपी एसएटी परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को मंच पर सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र, मेमेंटो और स्कॉलरशिप प्रदान की गई। इस दौरान छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि विद्या विहार करियर प्लस से जुड़ने के बाद उन्हें बेहतर करियर विकल्पों के बारे में जानकारी मिली। अभिभावकों ने भी इस आयोजन की सराहना की और कहा कि विद्या विहार करियर प्लस ने छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने का काम किया है।

विशेष लंच की व्यवस्था

कार्यक्रम के बाद सभी छात्रों, अभिभावकों और अतिथियों के लिए विशेष लंच की व्यवस्था की गई। लंच में पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद सभी ने लिया। इस आयोजन ने सभी को एक-दूसरे से मिलने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी दिया। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन एक परिवारिक माहौल का अहसास कराता है।

Purnea Acedimic 1 22Scope News

सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश शुरू

इस मौके पर विद्या विहार करियर प्लस ने घोषणा की कि सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विद्या विहार करियर प्लस के वीवीसीपी स्कॉलरशिप एप्टीट्यूड टेस्ट के माध्यम से छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ आकर्षक स्कॉलरशिप भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी देखें :

कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं 

– कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए विशेष कोचिंग
– JEE/NEET की तैयारी
– NTSE, KVPY, और ओलंपियाड की तैयारी
– बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन

टीम की मेहनत और समर्पण का सराहना

कार्यक्रम के अंत में विद्या विहार करियर प्लस के मनीष रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। उन्होंने सभी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्या विहार करियर प्लस का मकसद हर छात्र को अपने सपनों की उड़ान भरने में मदद करना है। हम छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन देने के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों आशीष कुमार, स्वाति, काजल, चरनदीप, सुमन, करण, पांडेय सर, मुकेश, राहुल सर और राजेश मिश्रा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

छात्रों और अभिभावकों की प्रतिक्रियाएं

इस आयोजन ने छात्रों और अभिभावकों पर गहरी छाप छोड़ी। एक छात्र अनुज कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम मेरे लिए बहुत खास रहा। करियर काउंसलिंग सत्र ने मुझे अपने भविष्य के बारे में बहुत कुछ नया सीखने का मौका दिया। अभिभावक मधु देवी ने कहा कि यह कार्यक्रम अभिभावकों के लिए भी बेहद उपयोगी रहा। इससे हमें यह समझने का मौका मिला कि कैसे हम अपने बच्चों को सही करियर मार्ग पर ले जा सकते हैं।

यह भी पढ़े : MLC ने सैकड़ों दिव्यांग के चेहरे पर लौटायी मुस्कान, बांटी ट्राई साइकिल

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...