मोरहाबादी के दुकानदारों ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

रांची : मोरहाबादी मैदान से हटाए गए दुकान को लेकर दुकानदारों ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. प्रार्थी रोशन कुमार सहित 202 याचिका दाखिल की गई. याचिका में कहा गया है कि उन्हें एक ओर रांची नगर निगम की ओर से दुकान लगाने के लिए लाइसेंस मिलता है. वहीं, बिना नोटिस के ही जिला प्रशासन उन्हें हटा देता है. जब तक उन्हें दुकान लगाने के लिए दूसरी जगह नहीं मिल जाती है. तब तक उन्हें मोरहाबादी मैदान के पास की दुकान लगाने की अनुमति दी जाए.

बता दें कि 27 जनवरी को मोरहाबादी मैदान में गैंगवार के बाद 28 जनवरी की शाम से मोरहाबादी मैदान में धारा 144 लागू कर दिया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने सभी फुटकर दुकानदारों को बंद करवा दिया था

इस आदेश के विरोध में 14 दिनों से फुटकर दुकानदार सड़क पर उतर कर संघर्ष कर रहे हैं. इस बीच प्रशासन ने दुकानदारों को मोरहाबादी मैदान में एक अलग स्थान देने का आश्वासन दिया. इसकी कोशिश भी की गयी. प्रशासन की ओर से जमीन का समतलीकरण कर भूमि पूजन भी किया गया. लेकिन खेल विभाग द्वारा इसका विरोध करने पर नगर निगम ने यह पूरी प्रक्रिया रोक दी. रोशन कुमार ने कहा है कि अब फुटकर दुकानदारों का विश्वास टूट चुका है, नगर निगम की ओर से वादा खिलाफी की जा रही है, अब अंतिम आशा सिर्फ कोर्ट से है. यह हमारी आजीविका का सवाल है.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

विश्व बैंक सम्पोषित योजना से प्रोत्साहन राशि की मांग, फुटपाथ दुकानदारों ने किया अनशन

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...