हाथियों के झुंड ने मचाई तबाही, दूधमटिया पहुंच चहारदीवारी ध्वस्त कर फसलों को रौंदा

हजारीबागः 29 जंगली हाथियों का झुंड टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में इनदिनों भारी तबाही मचा रहा है, जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है। 17 माईल जंगल में डेरा जमाए हाथियों के झुंड ने सोमवार रात जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों ने दूधमटिया के ऐंटा-पंडरा में नरेश यादव, बैजनाथ यादव, हरदू यादव, तुलसी यादव, टहल यादव, मथुरी यादव, कार्तिक यादव, किसुन यादव, भुनेश्वर यादव, चोलो प्रजापति, सेवा प्रजापति, जगदीश यादव, रामेश्वर यादव समेत कई किसानों का चहारदीवारी ध्वस्त कर मक्के की फसल, धान का बिचडा, धान के खेत को रौंदकर बर्बाद कर दिया है।

हाथियों के झुंड ने मचाई तबाही

हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया

वन विभाग से मुआवजे की मांग

पीड़ित ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा हाथियों ने मध्य विद्यालय गोधिया की चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया है। वहीं एनएच-522 दूधमटिया जंगल के किनारे लगे बांसों को काफी नुकसान पहुंचाया। हाथियों के आने पर क्षेत्र के ग्रामीण और वन विभाग की टीम पहले से भी सर्तक थे और एकजुट होकर रतजग्गा कर रहे थे। बावजूद इसके हाथियों से हुए नुकसान से नहीं बचा जा सका। डहरभंगा पंचायत क्षेत्र के ऐंटा, पंडरा, हटवे, गोधिया, बडा डहरभंगा समेत आसपास के कई गांवों के लोग हाथियों के भय से रतजग्गा करने को मजबूर हैं।

रिपोर्टः शशांक शेखर

Saffrn

Trending News

शराब नीति पर मांझी का तेजस्वी पर हमला कहा- बताएं कि...

गयाजी : बिहार में शराबबंदी और माफिया राज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव...

जल-जीवन-हरियाली : 14.5 हजार से अधिक सरकारी भवनों में लगा रेन...

पटना : भविष्य की जल संकट की समस्या से निपटने की पूर्व तैयारियों के तहत बिहार सरकार ने कई कारगर योजनाओं को लागू किया...

CM Hemant Soren ने किए मां कामाख्या के दर्शन, झारखंड और...

Assam: असम विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के मद्देनजर झारखंड की भी पार्टियों ने असम में जमकर पसीना...

BC-EBC छात्राओं के लिए दूसरा मौका, 10 अप्रैल तक फिर खुला...

पटना : पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक...

बंगाल चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता रवाना हुए सम्राट, कहा- BJP...

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी पटना से आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कोलकाता रवाना हुए। वे वहां...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img