हरि साहनी बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद संभालने के बाद पार्टी का जताया आभार

403
Advertisment

पटना : बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरि साहनी ने पदभार ग्रहण करने के बाद पार्टी के प्रति आभार जताया। साथ ही साथ कहा कि एक मछुआरे का बेटा का अगर कोई सम्मान कर सकता है तो वह बीजेपी पार्टी ही है। वहीं मुकेश साहनी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुकेश साहनी मल्लाह जाति को लेकर नहीं चलते है। वह सिर्फ अपना राजनीतिक चमकाना चाहते हैं।

Advertisment

वहीं आगे उन्होंने कहा कि हमें प्रतिपक्ष का नेता बनाया गया है। सदन में उसी अंदाज में सरकार को घेरेंगे। जिस अंदाज में हमारे पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी घेरा करते थे। बता दें कि उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब राज्य सरकार के मुकाबले एक होनहार और कार्यशील व्यक्ति से होगा। हर एक मुद्दे पर हम लोग सरकार को घेरेंगे।

 

https://youtu.be/g7OUOygNds8?si=98BRq4tjGvMHfJFE

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Advertisement