Advertisment

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, पंजाब से बिहार जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई

एक की मौत, 14 से अधिक लोग हुए घायल

नोएडा : पंजाब से बिहार जा रही एक बस भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 14 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दादरी कोतवाली एरिया के नई बस्ती और बील अकबरपुर गांव के बीच खराब खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुजफ्फरपुर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, बस पंजाब से यात्रियों को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। उसी दौरान दादरी कोतवाली एरिया के नई बस्ती और बील अकबरपुर गांव के बीच हादसा हुआ। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

बस में 100 से ज्यादा लोग थे सवार

पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में सवार यात्रियों को निकाला और उन्हें उपचार के लिए दादरी के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। बस में सवार यात्रियों का कहना है कि 100 से ज्यादा लोग थे।

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...