रातू प्रखंड के मुरगु में हुआ भीषण Road Accident, ग्राम प्रधान जौरा उरांव की मौके पर मौ;त

Ranchi: रातू प्रखंड के मुरगु क्षेत्र में एनएच-75 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना (Road Accident) घटी। बताया जा रहा है कि एक क्रेटा कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें मुरगु पंचायत के ग्राम प्रधान जौरा उरांव की मौके पर ही मौत हो गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-75 जाम किया

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-75 को जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर युवा नेता ओम शंकर गुप्ता सहित क्षेत्र के कई लोग पहुँचकर हालात को शांत कराने में जुट गए।

ओम शंकर गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की

युवा नेता ओम शंकर गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव आर्थिक एवं प्रशासनिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन से दुर्घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की माँग की।

घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img