Nawada में अवैध तरीके से अभ्रक खनन के दौरान एक मजदूर की मौत, 2 जख्मी

नवादा: नवादा में अभ्रक खदान में लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस अवैध खनन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है तभी तो माफिया खुलेआम खनन करते हैं। एक बार फिर अवैध खनन के दौरान धसान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने सोमवार को खदान से एक मजदूर का शव बरामद किया है। मामला नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के सवैयातांड पंचायत में स्थित कड़रुआ अभ्रक माइंस की है जहां धंसना गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि महेंद्र तुरिया के समीप धंसना गिरने की घटना के बाद पुलिस पहुंची थी लेकिन माफियाओं ने शव को छुपा दिया था जबकि घायलों का इलाज निजी अस्पताल में करवाया जा रहा है।सोमवार को पुलिस ने छानबीन के दौरान जंगल से एक मजदूर का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान धमनी पंचायत के गिरगी गांव निवासी बासुदेव भुइयां उर्फ़ सारो मांझी के रूप में की गई। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि अभ्रक खदान में मृतक अपनी पत्नी और बेटी के साथ गये थे और तीनो ही घटना का शिकार हो गए थे। घटना में बासुदेव भुइयां की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और बेटी दोनों जख्मी हो  गए जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि खदान में अवैध रूप से खनन करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने शव बरामद करने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवा लिया लेकिन अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। दबी जुबान में लोगों ने कहा कि माफियाओं के द्वारा मजदूरों को लालच दे कर खनन करवाया जाता है और इस तरह की कोई दुर्घटना होने पर माफिया कुछ रूपये दे कर मामले को दबा देते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Kaimur में गोलीबारी मामले में 3 गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada Nawada

Nawada

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...