रोहतास : फसल को जंगली जानवर से बचाने के लिए लगाए गए विद्युत करंट तार की चपेट में आने से झारखंड के एक मजदूर की मौत रोहतास में हो गई। घटना रोहतास जिला के अमझोर थाना इलाके के तुतला भवानी से दक्षिण जंगल की बताई गई है। मृतक मजदूर झारखंड राज्य के गढ़वा जिला के परासपानी गांव के प्रदीप लोहार बताया गया है।
घटना के संबंध में उसके रिश्तेदार ने बताया कि प्रदीप लोहार यहां पर ईट भट्ठा में मजदूरी का कार्य करते थे। इसी दौरान वह जंगल की दातुन हेतु निकले थे। इसी दौरान फसल को जंगली जानवर से बचाव के लिए किसानों द्वारा खेत किनारे लगाए गए विद्युत करंट के चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अमझोर थाना के पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी रखी है।
सलाउद्दीन की रिपोर्ट


