RPF थाना में अचानक आ धमके भारी संख्या में किन्नर, हंगामा करते हुए…

जहानाबाद: जहानाबाद रेलवे स्टेशन स्थित RPF थाना में अचानक भारी संख्या में किन्नर पहुंचे और पुलिस हिरासत से दो किन्नरों को छुड़ा ले गए। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा जबकि लोग अब पुलिस पर सवाल खड़ा करने लगे हैं कि आखिर थाना में पुलिस पर किन्नर भारी कैसे पड़ गए। जानकारी के अनुसार जहानाबाद RPF को यात्री ने सूचना दी थी कि ट्रेन में किन्नर यात्रियों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं और नहीं देने पर उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

अवैध वसूली के आरोप में RPF ने पकड़ा था

मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो किन्नरों को हिरासत में ले लिया और थाना ले आई। मामले की सूचना मिलते ही भारी संख्या में किन्नर RPF थाना पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान किन्नरों ने पुलिस हिरासत से दोनों किन्नरों को भी छुड़ा लिया और चलते बने। मामले में RPF थाना प्रभारी पीके यादव ने बताया कि अवैध वसूली के मामले में दो किन्नरों को हिरासत में लिया गया था जिसे उनके साथियों ने जबरन पुलिस हिरासत से छुड़ा कर ले गए हैं।

यह भी पढ़ें – BPSC के विरोध को कोचिंग संचालकों ने किया गुमराह, छात्र नेता दिलीप ने खान सर को लेकर कहा…

मामले में सभी दोषी लोगों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ किन्नरों ने बताया कि वे लोग कोई गलत वसूली नहीं कर रहे थे बल्कि स्वेच्छा से जो लोग दे रहे थे वे लोग ले रहे थे तभी पुलिस मौके पर पहुंची और दो किन्नरों को पकड़ कर थाना ले आई। बता दें कि किन्नरों के द्वारा यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला अक्सर सामने आते रहता है।

यह भी पढ़ें-  नवादा में Shelter Home की अधीक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पांचवीं बार कैबिनेट की बैठक की। बुधवार को...

तकनीक आधारित जनजातीय विकास विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

पटना : जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के अवसर पर बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान पटना द्वारा 'तकनीक आधारित जनजातीय विकास' विषय पर...

30 जून तक शत-प्रतिशत CMR चावल आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त...

पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद की अध्यक्षता में आज 'रबी विपणन मौसम 2026-27' अंतर्गत मसूर अधिप्राप्ति और 'खरीफ...

पुलिस-अपराधी में मुठभेड़, दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात प्रिंस के...

समस्तीपुर : बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना...

पूर्वी चंपारण के 3 पंचायतों में लगे ‘सहयोग शिविर’ में ऑनस्पॉट...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के महेसी प्रखंड अंतर्गत हरपुरनाग पंचायत, चकिया प्रखण्ड के चिंतामनपुर पंचायत और पिपराकोठी प्रखंड के वीरपुर छपरा पंचायत में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img