Commercial Advertisment

नशामुक्त बिहार के लिए सुपौल में हुआ हाफ मैराथन दौड़, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

SUPAUL: नशामुक्त बिहार के लिए सुपौल में हुआ हाफ मैराथन दौड़,

बड़ी संख्या में लोगों ने दौड़ में भाग लेकर कार्यक्रम को बनाया सफल,

नशामुक्त बिहार अभियान को सफल बनाने के लिए कला संस्कृति

और युवा विभाग पटना और जिला प्रशासन, सुपौल के तत्वावधान में रविवार को सुपौल में

हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिस दौड़ में सैकड़ों की संख्या में पांच किलोमीटर

की दौड़ में बालक -बालिका और 10 किलोमीटर की दौड़ में महिला और पुरुषों ने भाग लिया.

पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन आदर्श मध्य विद्यालय सिसौनी और 10 किलोमीटर दौड़

का आयोजन मध्य विद्यालय चौहट्टा से सुपौल स्टेडियम तक किया गया ,

सुपौल में हाफ मैराथन दौड़

इस मैराथन दौड़ को अपर समाहर्ता विधु भूषण चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,

वहीं 05 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर गुड्डू कुमार , द्वितीय स्थान पर देवराज देव

और तृतीय स्थान पर आदित्य कुमार ने बाजी मारी. जबकि 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान

पर रहे सुबोध कुमार 30.18 मिनट , द्वितीय स्थान पर मो0 मंजूर ने 30.40 और तृतीय स्थान पर

रहे मो0 अख्तर ने 30.52 मिनट में दौड़ को पूरा किया.

दौड़ की दोनों श्रेणियों के प्रथम स्थान प्राप्त रहे प्रतिभागी को 5000 रुपये ,

द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 3000 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त पर रहे प्रतिभागियों

को 2000 रुपये, तथा चतुर्थ से दसवें स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 1000 रुपये की

नगद राशि के साथ प्रत्येक श्रेणी के प्रथम 10 विजेताओं को ट्रैक सूट भी जिला प्रशासन द्वारा दिया गया.

वहीं इस दौड़ में भाग लेने वाले बालिकाओं के उत्साहवर्धन के लिए लायंस क्लब सुपौल की ओर से

05 सर्वश्रेष्ठ बालिकाओं को 1000 रुपये की राशि दिया गया.

कार्यक्रम में मुकेश कुमार उप विकास आयुक्त , विधु भूषण चौधरी, अपर समाहर्ता सुपौल,

श्री मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल, कुमार इन्द्र प्रकाश ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुपौल,

श्री संतोष कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी-सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा,

सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

क्यों कर रहे हैं नीतीश कुमार समाज सुधार कार्यक्रम?

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...