शिक्षा विभाग की खुली पोल, स्कूल के छत का निचला हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला

commercial advertisement
Ad

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के नगीना सिंह रोड स्थित बाल विद्या मंदिर में एक बड़ा हादसा टल गया। वर्षों से जर्जर स्कूल भवन  जीर्णोद्धार की बांट खोज रहा है, लेकिन जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग दोनों इस भवन के मरम्मती को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रहे हैं।  हर साल बरसात में स्कूल भवन की छत से पानी का रिसाव होता रहता है और अब तो छत का निचला हिस्सा बेंच और डेस्क पर गिरता जा रहा है। कुछ ऐसा ही हादसा घटा जहां छत का एक बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। कोविड-19 के कारण स्कूली बच्चों का स्कूल आना बंद है जिस कारण एक बड़ी घटना टल गई। जर्जर स्कूल भवन को लेकर प्रबंध समिति की एक बैठक रखी गई।  बैठक में मुख्य रूप से स्कूल भवन की जर्जर स्थिति को लेकर विचार विमर्श किया गया।  बैठक में मौजूद समिति सदस्यों ने कहा कि बरसात में छत से पानी टपकता रहता है और छत का निचला हिस्सा गिरता रहता है। स्कूल के जर्जर स्थिति के कारण स्कूल भवन में रखी पठन-पाठन सामग्री नष्ट होते जा रही है।  संबंधित पदाधिकारी को सूचित करने के बावजूद भवन के जीर्णोद्धार को लेकर कोई पहल नहीं किया गया है।

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है अकाउंट हैक, I4C ने जारी की बड़ी चेतावनी

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज! गिद्दी-भुरकुंडा पुल पर भाजपा का बड़ा बयान

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद NH पर घंटों जाम

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.