Bokaro : मैनेजर के घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक….

Bokaro बोकारो स्टील के मैनेजर के घर में भीषण आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। घटना विद्युत के शॉर्ट सर्किट से घटित बताई जा रही है, मालूम हो कि सेक्टर चार थाना क्षेत्र के सेक्टर 4D आवास संख्या 2120 में अचानक उस वक्त आग लग गई जब घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे।

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

पड़ोसियों ने मामले की सूचना मकान मालिक और बोकारो स्टील के एसएमएस वन में कार्यरत मैनेजर गौरव आनंद को दी। सूचना मिलने के बाद ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बोकारो स्टील के फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचते तक एक कमरे में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया था।

वाइल्ड वादी 9 22Scope News

ये भी पढ़ें- Chatra Loksabha : चतरा में अब तक 42.76 प्रतिशत हुआ मतदान…. 

गौरव आनंद ने बताया कि घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि हम लोग घर से बाहर गए हुए थे इसके बाद यह आग लग गई। बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव ने बताया कि फिलहाल पूरे परिवार को गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया जा रहा है। सभी व्यवस्था कर उन्हें दूसरा आवास भी अलॉट करवाया जाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img